Fuel Rates: पेट्रोल के फिर बढ़े दाम लेकिन सस्ता हुआ डीजल, जानें अपने शहर का रेट
नई दिल्ली, 12 जुलाई। तेल कंपनियों ने सोमवार को एक बार फिर से आम आदमी को झटका दिया है, उसने आज फिर से पेट्रोल के दाम बढ़ाए हैं लेकिन डीजल के दाम में गिरावट हुई है। आज पेट्रोल 28 पैसे महंगा लेकिन डीजल 16 पैसे सस्ता हो गया है। बता दें कि रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे जबकि शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोत्तरी और डीजल के रेट में 26 पैसे का इजाफा हुआ था। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं।

जुलाई महीने में अब तक 7 दिन पेट्रोल के दाम बढ़े हैं
गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 39 बार पेट्रोल और 37 बार डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। जुलाई महीने में अब तक 7 दिन पेट्रोल के दाम बढ़े हैं. वहीं, डीजल के भाव में चार बार बढ़े हैं। आपको बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.20 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.35 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.92 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.58 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.52 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.15 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.29 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.29 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.81 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.09 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.30 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 97.78 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 98.85 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.11 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications