Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए आज के रेट

नई दिल्ली, 8 जून। लगातार दो दिन झटका देने के बाद आज तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी है। मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं और उनमें कोई इजाफा नहीं हुआ है। कल दिल्ली में पेट्रोल का 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 21 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं, जिसमें 16 बार अकेले मई महीने में बढ़े हैं। लगातार बढ़ रहे दामों के कारण पेट्रोल अब तक 4.71 रुपये और डीजल 5.17 रुपये महंगा हो चुका है।

 राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में सबसे महंगा पेट्रोल

राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में सबसे महंगा पेट्रोल

इंडिया में कल सबसे ज्‍यादा महंगा पेट्रोल राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में रहा, जहां प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 105 रुपये है। बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है।आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्‍चे तेल के दाम में करीब 25-30 फीसदी तक बढ़ावा हुआ है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 95.31 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 101.52 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 96.71 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 95.28 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 98.49 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 92.56 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 101.88 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल : 103.45 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.22 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 93.58 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: 90.92 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 89.07 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 91.41 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 95.81 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल : 94.79 रुपये प्रति लीटर
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया बड़ा बयान

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया बड़ा बयान

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस वक्त सरकार की आमदनी काफी कम हो गई है। आमदनी कम होने की वजह से खर्च बढ़ गया है। ऐसे में इस वक्त डीजल-पेट्रोल के दाम कम नहीं हो सकते हैं क्योंकि सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+