Fuel Rates: तेल के नए दाम जारी, 31 दिन में 8.06 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल, जानिए आज के रेट

नई दिल्ली, 28 जून। लगातार दो दिन झटका देने के बाद सोमवार को तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी है। आज पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा नहीं हुआ है, आज तेल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी। मालूम हो कि शनिवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे और डीजल की कीमतों में 37 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ था। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price Hike: June में 14 दिन बढ़े रेट, इन 11 राज्यों में 100 के पार | वनइंडिया हिंदी
    क्रूड का भाव 76.39 डॉलर डॉलर प्रति बैरल

    क्रूड का भाव 76.39 डॉलर डॉलर प्रति बैरल

    गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 31वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। हालांकि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम भी बढ़े हैं, क्रूड का भाव 76.39 डॉलर डॉलर प्रति बैरल हो गया है इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

    31 दिन में 8.06 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल

    31 दिन में 8.06 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल

    बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। गौरतलब है कि 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में 08.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 08.17 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 98.52 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 104.62 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 98.36 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 99.55 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 101.75 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 100.47 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम : 96.18 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 94.69 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 94.69 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 88.95 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 96.48 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 91.80 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 93.51 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 94.25 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 94.24 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम : 89.49 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 88.54 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 89.31 रुपये प्रति लीटर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+