Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तेल का रेट

नई दिल्ली, 21 जून। पांच राज्यों के विधानसभाचुनाव के नतीजे आने के बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, जिसने आम आदमी को परेशान कर दिया है। हालांकि रविवार को झटका लगने के बाद सोमवार को लोगों को राहत मिली है क्योंकि आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों को नहीं बढ़ाया है। बता दें कि संडे को पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे और डीजल की कीमत में 30 पैसे तक की बढ़ोत्तरी हुई थी।

क्रूड का भाव 71.50 डॉलर प्रति बैरल

क्रूड का भाव 71.50 डॉलर प्रति बैरल

बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 28 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। हालांकि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम भी बढ़े हैं, क्रूड का भाव 71.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया है इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

6.82 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है पेट्रोल

बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। गौरतलब है कि 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में 6.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 7.24 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 97.22 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 103.36 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 98.40 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 97.12 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 100.47 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 99.28 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल : 96.35 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ : 93.50 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 94.42 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 87.97 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 95.44 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: 92.58 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 90.82 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 93.26 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 93.30 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल : 96.35 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ : 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 88.38 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+