Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, श्रीगंगानगर में Petrol की कीमत 106 रु. के पार
नई दिल्ली, 10 जून। गुरुवार को तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी है, आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। मालूम हो कि बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ था। तेल कंपनियों ने कल पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 22वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं, केवल 16 बार दाम मई महीने में बढ़े थे। लगातार बढ़ रहे दामों के कारण पेट्रोल अब तक 5.24 रुपये और डीजल 5.17 रुपये महंगा हो चुका है।

श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत 106 रु. के पार
राजस्थान के श्रीगंगानगर और मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 106 रु. के पार चला गया । बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में फिलहाल कच्चे तेल के दाम में कमी आई है इसके बावजूद देश में तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.56 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 101.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 96.94 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 95.52 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 98.75 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 92.81 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 102.14 रुपये रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 91.91 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 106.64 रुपये प्रति लीटर
- अनूपपुर : 106.29

ये हैं आज के डीजल के दाम
दिल्ली : 86.47 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 93.59 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: 90.92 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 89.07 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: 91.67 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: 95.37 रुपये रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: 86.12 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications