Fuel Rates: 19 राज्यों में पेट्रोल के दाम शतक के पार, जानिए आज की कीमत
नई दिल्ली, 29 जुलाई। लगातार 12वें दिन भी तेल कंपनियों ने लोगों को राहत दी है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि 17 जुलाई को पेट्रोल 29-34 पैसे महंगा हुआ था, हालांकि डीजल के दाम स्थिर थे। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। लेकिन इस वक्त इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में गिरावट देखी जा रही है ,जिसका असर हुआ है और इसी कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े नहीं हैं।

19 राज्यों में पेट्रोल के दाम शतक के पार
हालांकि आज दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन आपको बता दें कि अब तक 19 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। भारत में इस वक्त सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के गंगानगर में है। गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 113.21 रुपये और डीज़ल 103.15 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.84 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.83 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 102.08 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.49 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 105.25 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 104.25 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.83 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.71 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.92 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.87 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.45 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.02 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.39 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.26 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.51 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद :97.96 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर :99.02 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.26 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications