Fuel Rates: 17 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रु के पार, जानें आज के रेट
नई दिल्ली, 20 जुलाई। लगातार तीसरे दिन तेल कंपनियों ने आम आदमी को आज राहत दी है। मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि शनिवार को पेट्रोल 26-34 पैसे महंगा हुआ था, हालांकि डीजल के दाम स्थिर थे। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.84 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.83 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 102.08 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.49 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 105.25 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 104.25 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.83 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.71 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.92 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.87 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.45 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.02 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.39 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.26 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.51 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद :97.96 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर :99.02 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.26 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

17 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रु के पार
गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 40 बार पेट्रोल और 38 बार डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। जबकि जुलाई महीने में अब तक 9 बार पेट्रोल के दाम और 5 बार डीजल के भाव बढ़े हैं।आपको बता दें कि अब तक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications