Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, चेन्नई में कीमत 102 के पार
नई दिल्ली, 16 जुलाई। गुरुवार को झटका देने के बाद आज तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी है। शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि कल पेट्रोल 31-39 पैसे और डीजल 15-21 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं।
Recommended Video

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.54 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.54 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.74 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.23 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.91 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.52 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.40 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.63 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.87 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई :97.45 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.02 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.39 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.26 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.51 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 97.96 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 99.02 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.26 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

जुलाई महीने में अब तक 8 बार पेट्रोल के दाम बढ़े
गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 40 बार पेट्रोल और 38 बार डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। जबकि जुलाई महीने में अब तक 8 बार पेट्रोल के दाम और 5 बार डीजल के भाव बढ़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications