Fuel Rates: श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत पहुंची 112 के पार, जानें अपने शहर के रेट
नई

भारत में सबसे महंगा पेट्रोल श्रीगंगानगर में
गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 39 बार पेट्रोल और 37 बार डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। जुलाई महीने में अब तक 7 दिन पेट्रोल के दाम बढ़े हैं. वहीं, डीजल के भाव में चार बार बढ़े हैं। आपको बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है तो वहीं भारत में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है, जहां पट्रोल की कीमत 112.53 रु प्रति लीटर और डीजल 102.98 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.20 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.35 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.92 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.58 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.52 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.15 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.29 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.29 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.81 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.09 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.30 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 97.78 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 98.85 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.11 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications