Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के आज नहीं बढ़े दाम लेकिन इन शहरों में कीमत 100 के पार

नई दिल्ली, 13 मई। गुरुवार की सुबह आम आदमी के लिए फौरी राहत लेकर आई है क्योंकि तेलकंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। मालूम हो कि लगातार तीन दिन के बाद आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। बुधवार को पेट्रोल के दाम 22 से 25 पैसे तक बढ़े थे तो वहीं डीजल की कीमतों में 24 से 27 पैसे तक का इजाफा हुआ था। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 6 दिनों में पेट्रोल 1.68 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार

कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार

भले ही आज तेल के दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन फिर भी कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार चली गई हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ में पेट्रोल 100.54 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है तो वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 102 रुपये प्रति लीटर, जैसलमेर में पेट्रोल 100.97 रुपये प्रति लीटर है , जबकि मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 102.12 प्रति लीटर , नगराबांध में 103.31 रुपये प्रति लीटर, रीवा में 102.30 रुपये प्रति लीटर और भोपाल में 100.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price: 10 दिनों में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल ?, देखें ताजा भाव | वनइंडिया हिंदी
    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 92.05 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 98.36 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 93.84 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 92.16 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 95.11 रुपये प्रति लीटर
    • भोपाल: 100.08 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 89.96 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 94.28 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: 95.67 रुपये प्रति लीटर
     ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 82.61 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 89.75 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 87.49 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 86.45 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 87.57 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 87.84 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 82.99 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: 90.06 रुपये प्रति लीटर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+