Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे या बढ़े? जानिए क्या है आपके शहरों में कीमत

देश में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल में देशव्यापी बदलाव इस साल 21 मई को हुआ था। जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

Petrol Diesel Price

Petrol-Diesel Prices Today December 17: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17 दिसंबर 2022 को कोई बदलाव नहीं किया गया है और कीमतें करीब छह महीने से स्थिर हैं। देश में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल में देशव्यापी बदलाव इस साल 21 मई को हुआ था। जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.27 प्रति लीटर है।

अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम कैसे देखें?

आप एसएमएस भेजकर आसानी से अपने संबंधित शहरों के पेट्रोल डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने फोन पर RSP टाइप कर सकते हैं और 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं। जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को HPPRICE टाइप कर 9222201122 पर एसएमएस भेजना होगा। भारत पेट्रोलियम के कस्टमर RSP 9223112222 पर एसएमएस करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+