Fuel Price: लगातार छठें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर का रेट
Fuel Price: लगातार छठें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर का रेट
नई दिल्ली, 11 सितंबर: पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार छठें दिन कोई बदलाव नहीं हुई है। 6 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। 11 सितंबर को भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के मुताबिक दिल्ली में शनिवार (11 सितंबर) को पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.19 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चेन्नई में पेट्रोल 98.96 रुपये और डीजल 93.26 रुपये है।

वहीं कोलकाता में पेट्रोल 101.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर है। 5 सितंबर 2021 को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में कटौती हुई थी। दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे और मुंबई में पेट्रोल 14 पैसे कम हुए थे। ईंधन की कीमतों में तीन दिनों की स्थिरता के बाद संशोधन आया था।
ईंधन की कीमतों में आखिरी बार 17 जुलाई को बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोल की कीमत में 4 मई से 17 जुलाई के बीच 11.44 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि डीजल में 9.14 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। बढ़ोतरी ने कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से अधिक कर दिया है।
जानें अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?
- बेंगलुरु में पेट्रोल 104.70 रुपये प्रति लीटर। वहीं डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है।
- हैदराबाद में पेट्रोल 105.26 रुपये प्रति लीटर। वहीं डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर है।
-पटना में पेट्रोल 103.79 रुपये प्रति लीटर। वहीं डीजल 94.55 रुपये प्रति लीटर है।
-भोपाल में पेट्रोल 109.63 रुपये प्रति लीटर। वहीं डीजल 97.43 रुपये प्रति लीटर है।
- जयपुर में पेट्रोल 108.13 रुपये प्रति लीटर। वहीं डीजल 97.76 रुपये प्रति लीटर है।
- लखनऊ में पेट्रोल 98.30 रुपये प्रति लीटर। वहीं डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर है।
- तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 103.42 रुपये प्रति लीटर। वहीं डीजल 95.38 रुपये प्रति लीटर है।
वैल्यू एडेड वैट (वैट) और माल ढुलाई शुल्क की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं। तेल कंपनियों द्वारा अपनाए गए मूल्य निर्धारण फार्मूले के तहत, दरों की समीक्षा और दैनिक संशोधन सुबह किया जाता है, जिसके बाद नई कीमतें सुबह 6 बजे से प्रभावी होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications