Petrol Price: जानिए क्या है आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव इस साल 21 मई को हुआ था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price 3 December: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई महीनों से लगातार स्थिर बनी हुई है। डीजल और पेट्रोल की कीमतें 3 दिसंबर 2022 को भी अपरिवर्तित बनी हुई हैं। आज की तरह लगभग सात महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। देश में पेट्रोल-डीजल में आखिरी बदलाव इस साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल--डीजल की कीमत?

-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।

-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।

-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।

-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।

केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से कुछ राज्यों ने ईंधन पर वैट की कीमतें भी कम की हैं। मेघालय ईंधन की कीमतों में कटौती करने वाला आखिरी राज्य था। फिलहाल शिलांग में पेट्रोल 96.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.72 प्रति लीटर है। महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर आदि जैसे अलग-अलग मानदंडों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें राज्य दर राज्य बदलती हैं।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs ( IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के अनुरूप अपनी कीमतों में प्रतिदिन संशोधन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+