तमिलनाडु में बढ़ा वैट, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हुआ भारी इजाफा
तमिलनाडु में राज्य सरकार द्वारा वैट बढ़ाया गया है। वैट बढ़ाए जाने की वजह से डीजल की कीमत 1.70 रुपए बढ़ गई है, जबकि पेट्रोल की कीमत 3.78 रुपए बढ़ गई है।
चेन्नई। तमिलनाडु में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। इसका कारण है राज्य सरकार द्वारा वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) का बढ़ाया जाना। वैट बढ़ाए जाने की वजह से डीजल की कीमत 1.70 रुपए बढ़ गई है, जबकि पेट्रोल की कीमत 3.78 रुपए बढ़ गई है। सरकार के इस फैसले का तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है और इस फैसले को बदलने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा है कि तमिलनाडु सरकार के इस फैसले से समाज के हर वर्ग पर असर पड़ेगा, इसलिए इस फैसले को सरकार को वापस लेना चाहिए।

तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट केपी मुरली ने कहा है कि पेट्रोल पर वैट जहां पहले 27 फीसदी था, अब वह बढ़कर 34 फीसदी हो गया है। वहीं दूसरी ओर डीजल पर लगने वाला वैट भी 21.4 फीसदी से बढ़कर अब 25 फीसदी हो गया है। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा- यह बहुत ही तगड़ी बढ़ोत्तरी है। जहां पेट्रोल की कीमतें कार-बाइक वालों पर असर डालेंगी, वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी से बहुत से प्रोडक्ट के दामों पर असर पड़ेगा। ये भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : 1 जनवरी से बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
केपी मुरली ने कहा कि डीजल की कीमतें बढ़ने की वजह से सब्जियों के भी दाम बढ़ जाएंगे, क्योंकि सब्जियों के ट्रांसपोर्टेशन में सबसे अधिक डीजल से चलने वाली गाड़ियों का ही इस्तेमाल किया जाता है। उनका कहना है कि इस बढ़ोत्तरी से समाज पर काफी अधिक असर पड़ने वाला है। आपको बता दें अब पेट्रोल की कीमतों में हुई इस बढ़ोत्तरी की बाद चेन्नई में पेट्रोल 75 रुपए प्रति लीटर से भी अधिक हो गया है। वहीं दूसरी ओर इस बढ़ोत्तरी के बाद डीजल का दाम 63.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
-
Petrol Diesel Price: सरकार ने ₹10 घटाई एक्साइज ड्यूटी, क्या अब सस्ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल? हर सवाल का जवाब -
Petrol Diesel: सरकार का बड़ा फैसला! पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी राहत? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Today Petrol Diesel Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी! भारत में आज घटे या बढ़े तेल के दाम? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
Telangana Petrol Diesel Update: तेलंगाना में आखिर अचानक क्यों खाली होने लगे पेट्रोल पंप? TPDA ने दिया जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Fuel Panic: हैदराबाद में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, ट्रैफिक जाम से शहर बेहाल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications