केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : 1 जनवरी से बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार जल्द ही 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 58 लाख पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 58 लाख पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। सरकार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। लगातार बढ़ रही महंगाई से राहत देने के लिए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 2 से 4 प्रतिशत के महंगाई भत्ते को बढ़ा सकती है। माना जा रहा है कि जल्द ही केंद्र सरकार महंगाई भत्ता दो-चार फीसदी बढ़ाने की घोषणा कर सकती है।

सरकार ने ये फैसला इसलिए किया है ताकि उनकी कमाई पर बढ़ती महंगाई के असर को थोड़ा कम किया जा सके । हलांकि सरकार के इस फैसले से श्रमिक संगठन खुश नहीं है, क्योंकि उनका मानना है कि ये वृद्धि उनपर पड़े महंगाई की मार को कम नहीं कर पाएगा। जबकि केंद्र सरकार ने कहा है कि महंगाई भत्ता में दो फीसदी की बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2017 से प्रभावी होगा।
कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एंपलॉइज के अध्यक्ष केकेएन कुट्टी के मुताबिक केंद्र सरकार के सहमति वाले फार्मूला के तहत महंगाई भत्ता वृद्धि दो प्रतिशत होगी जो 1 जनवरी 2017 से लागू होगी। लेकिन उन्होंने कहा कि इतनी मामूली वृद्धि से श्रमिक संगठन निराश है। उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए बेंचमार्क माना जाने वाले औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक वास्तविकता से दूर है। आपको बता दें कि 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2017 के बीच सीपीआई-आईडब्ल्यू का औसत 4.95 फीसदी रहने का अनुमान है। चूंकि सरकार पिछले साल ही 1 जुलाई, 2016 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है, इससे डीए में 2 प्रतिशत की और वृद्धि हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications