तेल की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

मुंबई। तेल की कीमतों में गिरावट शनिवार को भी जारी रही। तेल की कीमतों में कमी आने से आम आदमी को राहत मिलती दिखाई दे रही है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे की कमी आई है। राजधानी में पेट्रोल 78.99 रु प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल की कीमतों में भी 11 पैसे की कटौती दर्ज की गई है और ये 73.53 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में भी तेल के दाम में कटौती देखने को मिली है।

Petrol and diesel prices slashes in delhi and other cities

मुंबई में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है जबकि डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। नई दरें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 84.49 प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल प्रति लीटर 77.06 रु तक बिक रहा है। इसके पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी देखी गई थी।

शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी जबकि डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई। दिल्ली में पेट्रोल 79.18 रुपए प्रति लीटर रहा और डीजल 73.64 रुपए प्रति लीटर तक बिका। जबकि शुक्रवार को मुंबई में पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी आई थी। मुंबई में पेट्रोल 84.68 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.18 रुपए प्रति लीटर बिका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+