Petrol Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के आज के रेट, जानें आपके शहर में क्या है भाव

Petrol Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के आज के लेटेस्ट रेट, जानें आपके शहर में क्या है भाव

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: तेल कंपनियों ने (शनिवार) 23 अप्रैल 2022 के पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 17वें दिन अपरिवर्तित रही हैं। यानी शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 6 अप्रैल 2022 के बाद ये लगातार 17वां दिन है, जब पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम पिछली बार 6 अप्रैल 2022 को संशोधित किया गया था, जब उन्हें 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया था।

जानें मेट्रो सिटी में क्या आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

जानें मेट्रो सिटी में क्या आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये है, जबकि डीजल 104.77 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है।

जानिए बाकी शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट

जानिए बाकी शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल डीजल
बेंगलुरु 111.09 94.79
हैदराबाद 119.49 105.49
पटना 116.23 101.06
भोपाल 118.14 101.16
जयपुर 118.03 100.92
लखनऊ 105.25 96.83
तिरुवनंतपुरम 117.19 103.95
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है तेल की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है तेल की कीमत

आम तौर पर, ओएमसी पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में, तेल की कीमतों में शुक्रवार (22 अप्रैल) को नुकसान हुआ, ब्याज दरों में बढ़ोतरी, कमजोर वैश्विक विकास और चीन में कोविड -19 लॉकडाउन की वजह से मांग पर असर पड़ा, यहां तक ​​​​कि यूरोपीय संघ ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.30 डॉलर (1.2 फीसदी) की गिरावट के साथ 107.03 डॉलर प्रति बैरल पर था, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स 1.27 डॉलर (1.2 फीसदी) घटकर 102.52 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+