Fuel Rates: फिर बढ़े तेल के दाम, मुंबई में पेट्रोल की कीमत पहुंची 114 के पार
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, जिसके बाद तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। आज डीजल के दाम 35से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 24 से 35 पैसे बढ़े थे।इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम आकाश छू रहे हैं जिसकी वजह से आम आदमी खासा परेशान हैं। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
Recommended Video

दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 108.64 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 97.37 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 114.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 105.49 रुपये प्रति लीटर पर खरीदा जा सकता है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.43 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 101.59 रुपये है तो वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 109.12 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 100.49 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 108.64 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई :114.47 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 109.12 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 105.43 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 112.43 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 105.56 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 113.00 रुपये प्रति लीटर
- गांधीनगर: 105.48 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 105.14 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 110.89 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 97.37 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 105.49 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 100.49 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 103.35 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 97.83 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 106.22 रुपये प्रति लीटर
- गांधीनगर: 105.16 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 104.78 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 104.61 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications