क्या है आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का भाव, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें लेटेस्ट रेट
क्या है आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का भाव, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें लेटेस्ट रेट
नई दिल्ली, 04 जून: देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 13वें दिन शनिवार 04 जून, 2022 को नहीं बदली गई हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है, ये अपरिवर्तित रहीं हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों में आखिरी बार 2 मई को संशोधन किया गया था, जब पेट्रोल पर 8.69 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी और डीजल में 7.05 रुपये की कमी की गई थी।

दिल्ली-मुंबई में क्या है पेट्रोल डीजल के दाम?
दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये बिक रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई में पेट्रोल की कीमत फिलहाल 111.35 रुपये है, जबकि डीजल 97.28 रुपये पर बिक रहा है।
वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

जानिए बाकी शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?
- बेंगलुरु में पेट्रोल 106.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर है।
-जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर है।

22 मई को पूरे देश में घटे थे पेट्रोल-डीजल के दाम
दोनों प्रमुख ऑटो ईंधन की दरों को पिछले महीने केवल एक बार संशोधित किया गया था जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 21 मई को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। सरकार के फैसले के बाद पेट्रोल और डीजल 22 मई को पूरे देश में कीमतों में कटौती की गई थी।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थानीय कराधान (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ऑटो ईंधन पर उत्पाद शुल्क लेती है।












Click it and Unblock the Notifications