Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, जानें आज के रेट
नई दिल्ली, 16 मई। तेल कंपनियों ने शनिवार को आम आदमी को राहत देने के बाद रविवार को फिर से झटका दिया है। आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 16 मई को पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल 34 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। मई महीने में अब तक 9 बार तेल के दाम बढ़ चुके हैं। तेल के दामों में इजाफा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से हो रहा है।
Recommended Video

9 दिनों में पेट्रोल 1.70 रुपये महंगा
लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 9 दिनों में पेट्रोल 1.70 रुपये और डीजल 2.22 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
पेट्रोल की कीमतें 100 के पार
कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार चली गई हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ में पेट्रोल 100.54 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है तो वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 102 रुपये प्रति लीटर, जैसलमेर में पेट्रोल 100.97 रुपये प्रति लीटर है , जबकि मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 102.12 प्रति लीटर , नगराबांध में 103.31 रुपये प्रति लीटर, रीवा में 102.30 रुपये प्रति लीटर और भोपाल में 100.63 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 92.58 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 98.88 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.34 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.67 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.66 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल: 100.63 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.37 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.89 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 83.22 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 90.40 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 88.07 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 86.06 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 88.22 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 88.46 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 83.60 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications