Petrol Prices: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच क्या है भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट?
Petrol Prices: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच क्या है भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट?
Petrol Diesel Price Today Nov 5 2022: अंतरराष्ट्रीय बाजार में तो कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम लंबे समय से स्थिर हैं। 05 नवंबर 2022 शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें छह महीने से स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार देशव्यापी बदलाव इस साल 21 मई को किया गया था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।
जानिए बाकी शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?
-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।
-गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
एक राज्य से दूसरे राज्य में क्यों अलग होती है पेट्रोल-डीजल के दाम
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) समेत सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है। वैट या माल ढुलाई टैक्स की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती है।












Click it and Unblock the Notifications