Petrol Price: क्या साल के आखिरी दिन बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। वैट, माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर जैसी कई चीजों की वजह से एक राज्य से दूसरे राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price Today 31st December: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में साल 2022 के आखिरी दिन शनिवार 31 दिसंबर को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें करीब सात महीने से स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी देशव्यापी बदलाव इस साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

जानिए बाकी शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?

- चेन्नई: पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

-कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

-बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

- लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

-नोएडा: पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर

-गुरुग्राम: पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

-चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एक मैसेज के जरिए भी जान सकते हैं। सबसे पहले इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना है। मैसेज करने के लिए आपको शहर का कोड अलग-अलग कोड डालना होगा, जो आपको वेबसाइट पर ही मिल जाएगा।

हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट होते हैं लागू

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे लागू करती है। मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर की वजह पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक राज्य में से दूसरे राज्य में अलग होती हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs ( IOCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन बदलाव करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+