Petrol Price: 15 अगस्त को क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol Price: 15 अगस्त को क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली, 15 अगस्त: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी के बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 15 अगस्त को भी स्थिर रही हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक भारत में ईंधन की कीमतें 15 अगस्त को एक और दिन अपरिवर्तित रहीं है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल के लिए 89.62 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.28 रुपये प्रति लीटर है।

Petrol Price Today

जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव?

-कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर है।
-हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल: 97.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-गुवाहाटी में पेट्रोल 96.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.94 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-गांधीनगर में पेट्रोल 96.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.38 रुपये प्रति लीटर है।
-तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे तय किए जाते हैं। पेट्रोल औ डीजल के कीमते कई चीजों पर आधारित होती हैं जैसे कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, वैट (मूल्य वर्धित कर), राज्य कर और माल ढुलाई शुल्क, इसलिए पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग होती है।

महाराष्ट्र को छोड़कर सभी भारतीय राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग तीन महीने कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को आखिरी बार 22 मई 2022 को संशोधित किया गया था। 22 मई को केंद्र सरकार ने ईंधन की कीमतों पर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत देते हुए सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।

महाराष्ट्र सरकार ने ईंधन की कीमतों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की घोषणा करके राज्य में अंतिम उपभोक्ताओं के लाभ को और बढ़ाया है। राज्य में पेट्रोल की कीमतों में तब 5 रुपये की कमी की गई थी जबकि डीजल की कीमतों में 3 रुपये की कटौती की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+