Petrol Prices: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ आज बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव
Petrol Prices: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ आज बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव
नई दिल्ली, 28 मई: देश भर में लगातार छठे दिन शनिवार 28 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। तेल विपणन कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लिए नई दरें जारी की हैं। कच्चे तेल की कीमत 117 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के बावजूद शनिवार को उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है क्योंकि छठे दिन भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये है।

जानें बाकी महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम?
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई में पेट्रोल की कीमत फिलहाल 111.35 रुपये है, जबकि डीजल 97.28 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

जानिए देश के बाकी शहरों में क्या है पेट्रोल के रेट्स
-पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
-वहीं, आज भी देश का सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 114.38 रुपये प्रति लीटर है
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
- लखनऊ में पेट्रोल में 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल: 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।
-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।

पिछले हफ्ते घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
पिछले हफ्ते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा के बाद पेट्रोल और डीजल की दरों में भारी कमी देखी गई है। सरकार के फैसले के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 8.69 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई, जबकि डीजल में 7.05 रुपये की कटौती की गई।

इन राज्यों ने भी की वैट में कटौती
इसके बाद, महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल की राज्य सरकारों ने भी केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद उपभोक्ताओं को और राहत प्रदान करने के लिए सीतारमण के आह्वान के बाद पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी की।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थानीय कराधान (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ऑटो ईंधन पर उत्पाद शुल्क लेती है।












Click it and Unblock the Notifications