पेट्रोल-डीजल महंगा होने की जमीन तैयार, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़े भाव
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल महंगा होने की जमीन तैयार हो गई है। केंद्र सरकार जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर कच्चे तेल कीमत बढ़ने के चलते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह बढोतरी होगी। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 6 अक्टूबर को 49.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत आज 49.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह कीमत गुरूवार 5 अक्टूबर को 49.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।
रुपये में यह कीमत भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 6 अक्टूबर बढकर 3282.71 रुपए प्रति बैरल हो गई जबकि, 5 अक्टूबर, 2016 को यह 3271.76 रुपए प्रति बैरल थी। रूपए की कीमत डॉलर की कीमत की तुलना में भी कम हुई है। 6 अक्टूबर, 2016 को कमजोर होकर 66.63 रुपए प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 5 अक्टूबर, 2016 को यह 66.57 रुपए प्रति अमेरिकी डॉलर था।
इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 3 अक्टूबर, 2016 को 48.10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही थी। जोकि पिछले सप्ताह खत्म हुई कीमत से ज्यादा है। 14 सिंतबर, 2016 को कच्चे तेल की कीमत 43.95 डॉलर प्रति बैरल थी।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 3 अक्टूबर, 2016 को 48.10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई थी । यह 30 सितंबर, 2016 को दर्ज की गई कीमत 46.22 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा थी। रुपए के जरिए भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 3 अक्टूबर, 2016 को बढ़कर 3200.41 रुपए प्रति बैरल हो गई थी , जबकि 30 सितंबर, 2016 को यह 3081.14 रुपए प्रति बैरल थी।
माना जा रहा है कि अगस्त में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जितनी बढ़ोतरी हुई थी। उतनी ही बढ़ोतरी इस बार भी की जा सकती है। अगस्त में पेट्रोल की कीमत 3.38 रुपए और डीजल की कीमत 2.67 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थी। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 64.80 रुपए प्रति लीटर, डीजल 52.67 रुपए प्रति लीटर है। 5 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications