रहिए तैयार, गुजरात चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के कीमतों में होगी बढ़ोतरी
नई दिल्ली। एक बार फिर से हम सभी को महंगाई का झटका लगने वाला है। एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बार आपको सरकार की ओर से भी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें सरकार के एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद भी लगातार बढ़ती जा रही हैं।

फिर से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्लीवासियों को फिलहाल एक लीटर पेट्रोल के लिए 69.07 रुपए और डीजल के लिए 58.33 रुपए चुकाने होते हैं, लेकिन जल्द ही इसमें बढ़ोतरी होने जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना तय होती है। मौजूदा समय में रोजाना स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें कभी घटती है तो कभी बढ़ती है। रोजाना इसके रेट में 3 से 4 पैसों की कटौती या बढ़ोतरी होती है, जिसका बहुत असर नहीं पड़ता, क्योंकि कच्चे तेज की कीमत में ल गातार बढ़ोतरी हो रही है।

कितनी बढ़ सकती है कीमत
जानकारों के मुताबिक और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रु. तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बढ़ोतरी पर इस बार सरकार की ओर से भी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। पेट्रोलियम मंत्री पहले ही पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ोतरी को लेकर चिंता जता चुके हैं।

क्या है कारण
वैश्विक सस्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को कच्चे तेल की कीमत 65.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते तेल कंपनियों पर लगातार दवाब बढ़ता जा रहा है, ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना प्रबल है। माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव खत्म होने के बाद कंपनियां कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications