Petrol-Diesel Price 26th May: देश के इस राज्य में पेट्रोल का रेट हुआ 170 रु लीटर, जानिए क्यों?
Petrol-Diesel Ka aaj ka daam: पिछले एक साल से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम लोगों को काफी राहत है।

Fuel Price Today: शुक्रवार सुबह भी घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं, हालांकि देश में सभी जगहों में तेल के दाम में कोई चेंज नहीं हुआ है तो वहीं दूसरी ओर मणिपुर में हिंसा भड़कने की वजह से यहां से दूसरे राज्यों से सामानों को आयात करना बहुत मुश्किल हो रहा है इसलिए राज्य में सामान काफी महंगे हो गए हैं। पीटीआई के मुताबिक यहां पर दैनिक उपयोग में आने वाली काफी चीजें महंगी हो गई है, जिसमें से एक पेट्रोल भी है। यहां के इम्फाल समेत कई जगहों पर एक लीटर पेट्रोल का प्राइस 170 रु लीटर हो गया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही ये चीजें सामान्य हो जाएंगी।
खैर देश के बाकी जगहों पर तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि कल से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल ते रेट में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 76.19 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है और डब्ल्यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 71.99 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.95 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.70 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
SMS से भी पता कर सकते हैं तेल के रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications