Budget 2019: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस बढ़ने से 2 रुपये महंगा होगा
नई दिल्ली- 2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देशवासियों को पेट्रोल और डीजल पर टैक्स का बोझ बढ़ाकर एक झटका दे दिया है। सरकार के इस फैसले से पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी और रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सेस के नाम पर पेट्रोल-डीजल पर 2-2 रुपये प्रति लीटर वसूलने का प्रस्ताव रखा है।
पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों से उपभोक्ता पहले ही परेशान हैं और यह उसपर एक और बड़े झटके की तरह है।
बड़ी बात ये है कि डीजल के दाम में इजाफे से हर चीजों की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिसकी मार आम जनता पर ही पड़ने वाली है। खास बात ये है कि वित्त मंत्री ने करीब सवा दो घंटे के बजट भाषण के अंत में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स और सेस बढ़ाने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications