लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें बड़े शहरों का रेट
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को भी स्थिर रहीं। ये लगातार 13वां दिन है, जब पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नहीं बढ़े। इससे पहले आखिरी बढ़ोतरी 6 अप्रैल को हुई थी, जब दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया था। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने सरकार को जमकर घेरा और देशभर में प्रदर्शन हुए, लेकिन अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हाल और ज्यादा बुरा है, वहां पर पेट्रोल-डीजल क्रमश: 120.51 और 104.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पेट्रोल का दाम 105.25 और डीजल का 96.83 रुपये है।

आपको बता दें कि इस महीने अब तक राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल और डीजल दोनों में 3.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। मार्च में सिर्फ 10 दिनों की अवधि में 9 बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके बाद दाम 6.40 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए थे। हालांकि वैट और माल ढुलाई शुल्क की वजह से सभी राज्यों में दाम अलग-अलग रहे।
क्या है अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल?
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मंगलवार को तेजी आई, क्योंकि लीबिया को कुछ निर्यात रोकने के लिए मजबूर होने के बाद निवेशकों ने तंग वैश्विक आपूर्ति पर चिंता जताई। इसके अलावा शंघाई की फैक्ट्रियों के शटडाउन की वजह से भी हालत चिंताजनक बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications