महंगाई की मार के बीच जानिए क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली, 12 अप्रैल। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आज लगातार छठे दिन लोगों के लिए राहत की खबर आई है। आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि पिछले 6 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है लेकिन बावजूद इसके मुंबई में पेट्रोल के दाम 120.51 रुपए प्रति लीटर है। बता दें कि 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम में आखिरी बार बढ़ोत्तरी की गई है। 16 दिन के भीतर पेट्रोल के दाम में 10 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी।

दिल्ली मे पेट्रोल के दाम की बात करें तो यह 105.41 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल के दाम 95.87 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में डीजल के दाम 104.77 रुपए प्रति लीटर हैं। गौर करने वाली बात है कि देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं क्योंकि राज्य सरकारें स्थानीय टैक्स लगाती हैं। बुधवार को 14वीं बार तेल की कीमतों में इजाफा किया या था। 22 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम में लंबे समय तक बढ़ोत्तरी नहीं करने के बाद इजाफा शुरु हुआ था, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में तकरीबन 10 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की गई थी।
22 मार्च के बाद पहले चार बार 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई, इसके बाद 50, 30, 55, 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी। पिछले साल 4 नवंबर के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी। पेट्रोल और डीजल के अलावा जेट फ्यूल में भी काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जेट फ्यूल में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी, जिसके बाद वह अपने शीर्ष स्तर पर पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications