लगातार 11वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए आज का दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज हो रही बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है है। आज लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। आज पेट्रोल के दाम में 55 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 69 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 77.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 47 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 57 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

वहीं जिस तरह से कोरोना संकट में पेट्रोल और डीजल के दाम में हर रोज बढ़ोतरी की जा रही है, उसपर चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था और उनसे अपील की थी की पेट्रोल और डीजल के दाम ना बढ़ाएं। सोनिया गांधी ने जो पत्र लिखा है उसमे कहा है कि यह सरकार का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि वह लोगों के दुख को कम करे और लोगों को और अधिक कठिनाई में ना डाले।
पत्र में सोनिया गांधी ने लिखा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मैं इस बात को लेकर बहुत चिंतित हूं कि मार्च माह से यह समस्या बरकरार है, ऐसे में सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का असंवेदनशील फैसला लिया है, जोकि एक बार नहीं कई बार बढ़ाया गया। आपकी सरकार 260000 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल करना चाहती है, लेकिन आपको यह गलत सुझाव दिया गया है कि पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया जाए। मुझे इस बात में कोई तर्क नहीं दिखता है कि सरकार इस तरह के सुझाव पर विचार भी करे जब देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से कोरोना के चलते लड़खड़ाई हुई है। लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं, लोगों के पास खाने को नहीं है, व्यापार, उद्योग-धंधे भारी मंदी के दौर से गुजर रहे हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications