पेट्रोल 2.42 रुपए और डीजल 2.25 रुपए सस्ता हुआ
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेल के दाम में कमी के चलते एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आयी है। पेट्रोल की कीमत में 2.42 रुपए और डीजल के दाम में 2.25 रुपए की कमी की गयी है।

सस्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज रात 12 बजे से प्रभावी हो जायेंगी। गौरतलब है कि मांग कम होने के कारण कीमतों में और गिरावट के अनुमान हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 45 डॉलर से नीचे उतरकर पांच साल से ज्यादा के नए निचले स्तर पर आ गया।
इस कमी के साथ ही पेट्रोल और डीजल के दाम अगस्त से अब तक लगातार कम हो रहे हैं। आपको बता दें कि सरकार ने अब डीजल को नियंत्रण मुक्त कर दिया है. यानी पेट्रोल की तरह अब डीजल के दाम भी बाजार के अनुसार तय हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications