सोनू सूद ने मिलाया Pepsi से हाथ, सिखाएंगे सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ
मुंबई। लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों की मदद कर उन्हें उनके घर तक पहुंचाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों हर तरफ चर्चा में छाए हुए हैं। हजारों प्रवासी मजदूरों को बसों, ट्रेनों और विमानों ने उनके घर तक पहुंचाकर सोनू सूद ने सबका दिल जीत लिया है। आम से लेकर खास तक एक्टर के इस काम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब एक्टर सोनू सूद एक और पहल करने जा रहे हैं।

प्रवासी मजदूरों की मदद करने के बाद अब वो कोरोना वायरस के संक्रमण के बचने के लिए लोगों को फिजिकल डिस्टेंशिंग का पाठ पढ़ाने जा रहा है। सोनू सूद ने दिग्गज कोल्ड ड्रिंक्स ब्रैंड पेप्सीको(PepsiCo) से हाथ मिलाया है। पेप्सी ने सोनू को अपने एक इंस्टाग्राम कैंपेन के लिए साइन किया है। इस कैपेंन के तहत कंपनी लोगों को बिना संपर्क में आए अभिवादन करने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के बारे में बताएगी। ये कैपेंन इंस्टाग्राम से जुड़ा होगा। सोनू इस कैपेंन में पेप्सी के ब्रैंड प्रमोटर्स होंगे और इस कैपेंन के जरिए लोगों को कोरोना से बचने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग के बारे में बताएंगे।
Recommended Video
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर सोनू सूद के 32 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम के अलावा कंपनी इसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रमोट कर सकती है, लेकिन फिलहाल इस बारे में पूरी जानकारी कंपनी की ओर से साझा नहीं की गई है। आपको बता दें कि ये सोनू सूद का पहला ब्रांड प्रमोशन कैंपेन है। इससे पहले हाल ही में वो साउथ की फिल्म में नजर आए थे। सोनू सूद के अलावा पेप्सी के लिए बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भी विज्ञापन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications