Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ATM कार्ड रखने से मिलेगी आजादी, अब मोबाइल की मदद से निकलेगा कैश

नई दिल्ली। जल्द ही आपको अपनी डेब और पर्स में डेबिट कार्ड रखने के झंझट से आजादी मिल जाएगी। जल्द ही आप बिना ATM कार्ड के ही कैश निकाल पाएंगे। आपका स्मार्टफोन ही आपके लिए एटीएम कार्ड की तरह काम करेगा। जी हां हैरान न हो, जल्दी ही ऐसा होने जा रहा है, जहां आप स्मार्टफोन की मदद से एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। एटीएम मशीन में क्यूआर कोड को स्कैन कर आप एटीएम मशीन से कैश निकाल सकेंगे। इस क्यूआर कोड को मशीन की स्क्रीन की मदद से स्कैन किया जाएगा और फिर आप जितना चाहे कैश निकाल सकेंगे।

 मोबाइल फोन की मदद से निकलेगा कैश

मोबाइल फोन की मदद से निकलेगा कैश

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही एटीएम में क्यूआर कोड की मदद से कैश विड्रल किया जा सकेगा। बैंकों को एटीएम की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी एजीएस ने ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजी की मदद से कैश विड्रॉल का नया तरीका बनाया है, जिसमें यूपीआई पेमेंट के जरिए पूरा सिस्टम काम करेगा। स्मार्टफोन की मदद से कैश विड्रल करने के लिए अकाउंट होल्डर को मोबाइल एप्लीकेशन का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। ये एप्लीकेशन पहले से ही UPI बेस्ड होगा। इस एप्लीकेशन की मदद से UPI पेमेंट करने के लिए यूजर को QR कोड को स्कैन करना होगा और फिर कैश विड्रॉल हो जाएगा।

 बैंकों को नहीं करना होगा ज्यादा खर्च

बैंकों को नहीं करना होगा ज्यादा खर्च

एजीएस द्वारा तैयार किए गए इस सिस्टम को लागू करने में बैंकों को ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी, इसलिए आसानी से बैंक इसे लागू कर सकते हैं। उन्हें क्यूआर कोड से कैश विड्रॉल सिस्टम के लिए न तो ज्यादा खर्च करना होगा और न ही अपने सिस्टम में ज्यादा बदलाव करना होगा। इसी वजह से बैंक इस बदलाव को लेकर विचार कर रहे हैं।

 मंजूरी के बाद मिलेगी सुविधा

मंजूरी के बाद मिलेगी सुविधा

एजीएस द्वारा तैयार की गई इस तकनीक के लिए बैंकों ने रूचि दिखाई है, लेकिन इसे लगू करने से पहले कंपनी को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मंजूरी लेनी होगी। एनपीसीआई की मंजूरी के बाद ही इसे लागू किया जा सकेगा। वहीं कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से कैश विड्रॉल बेहद आसान और फास्ट हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+