Paytm यूजर्स ध्यान दें, कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती, जाना पड़ सकता है जेल
Paytm यूजर्स ध्यान दें, कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती, जाना पड़ सकता है जेल
नई दिल्ली, 15 नवंबर। नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट ने रफ्तार पकड़ ली, खासकर मोबाइल वॉलेट कंपनियों की चांदी हुई। लोगों को जहां पेमेंट का सुविधाजनक साधन मिल गए तो वहीं उन्हें ग्राहक। डिजि़टल पेमेंट ने लोगों की खरीदारी को आसान बना दिया है। अब जरूरी नहीं रह गया है कि अगर आपकी जेब में कैश हो आप तभी कुछ खरीद सकेंगे। आपका फोन आपके साथ हो तो आप जब चाह, जितना चाहे खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि ये डिजिटल पेमेंट जितना सरल हैं, उतना रिस्की भी है। ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा हमेशा मंडरता रहता है। ऐसे ही कुछ मामले पेटीएम ऐप से जुड़े मिले हैं, जहां फेक ऐप की मदद से लोगों को चूना लगाया जा रहा है।

पेटीएम यूजर्स सावधान
फेक Paytm App की कई शिकायतें सामने आ रही है, जहां फर्जी पेटीएम ऐप की मदद से लोगों से ठगी की जा रही है। पेटीएम के नाम का इस्तेमाल कर 'स्पूफ पेटीएम' (Spoof Paytm) जो कि दिखने मं लगभग पेटीएम की तरह है, उसका इस्तेमाल कर लोगों से ठगी की जा रही है। स्पूफ पेटीएम नाम सले डूप्लिकेट ऐप तैयार कर लोगों के साथ ऑनलाइन पेमेंट में फ्रॉड किया जा रहा है।

क्या है स्पूफ पेटीएम, कैसे करता है काम
स्पूफ पेटीएम ऐप दिखने में बिल्कुल असली Paytm ऐप की तरह है। इसका पेमेंट रसीद भी असली पेटीएम ऐप के पेमेंट रसीद स मिलता है, लेकिन इस डुप्लीकेट Paytm ऐप के जरिए लोगों से ठगी की जा रही है, लोगों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है। हालांकि इसे आप आधिकारिक तौर पर डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। ये डुप्लीकेट ऐप आपको न तो गूगल प्ले स्टोर पर और न ही ऐप स्टोर पर मिलेगा, लेकिन एंड्रॉइड यूजर्स इस ऐप को गूगल से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

एक गलती से पहुंच सकते हैं जेल
अगर इस डुप्लीकेट ऐप की मदद से किसी के साथ ऑनलाइन ठगी करने की कोशिश की जाती है या उससे ऑनलाइन पेमेंट लेने की कोशिश की जाती है तो ऐसा करने वाले यूजर्स को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इस ऐप की मदद से किसी भी तरह के फाइनैन्शियल फ्रॉड करने पर आपको सजा हो सकती है। ऐसे में आपको बचकर रहने की सलाह दी जाती है। के जुर्म में पुलिस आपको हवालात की हवा भी खिलवा सकती है। ये फेक ऐप आपकी निजी जानकारी को भी हैकर्स तक पहुंचाता है। इतना ही नहीं जब आप इसे डाउनलोड करते हैं तो ये आपके फोन में वायरस और मैलवेयर को घुसने का मौका देता है। ऐसे मं आपको कभी भी किसी थर्ड पार्टी से ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहिए। हमेशा सही जगह, सही सोर्स से ही ऐप डाउनलोड करें।












Click it and Unblock the Notifications