पेटीएम को हुआ 14 करोड़ का नुकसान, कमाई सिर्फ 7.35 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। पेटीएम ई-कॉमर्स के तहत पेटीएम को करीब 14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि उसकी कमाई इसकी आधी है। रजिस्टर ऑफ कंपनीज को दी गई जानकारी के मुताबिक 16 अगस्त 2016 से लेकर 31 मार्च 2017 तक पेटीएम के कमर्शियल बिजनेस 'पेटीएम मॉल' का रेवेन्यू 7.35 करोड़ रुपए रहा है, जबकि इस दौरान कंपनी की कमाई सिर्फ 13.63 करोड़ रुपए हुई है। पेटीएम मॉल के प्रवक्ता के अनुसार पेटीएम मॉल के ये शुरुआती दिन थे और कंपनी की योजना लंबे समय की है, जिससे एक सफल बिजनेस पा सके। यानी कंपनी सीधे-सीधे यह कहना चाह रही है कि कंपनी शुरुआत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कंपनी ने यह नुकसान झेला है, जिसका फायदा कंपनी को लंबे समय में हो सकता है। हालांकि, कमाई से दोगुना नुकसान होना हर किसी को चौंका दे रहा है।

आपको बता दें कि पेमेंट बैंक शुरू करने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस को पूरा करने के लिए पेटीएम की ई-कॉमर्स कंपनी अपनी पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन से अलग हो गई थी। अब कंपनी का ई-वॉलेट बिजनेस और पेमेंट बैंक पुरानी कंपनी का हिस्सा है, जबकि ई-कॉमर्स का बिजनेस पेटीएम मॉल के जरिए चलता है। कंपनी ने डिस्काउंट और मार्केटिंग पर काफी अधिक पैसा खर्च किया है, जिसकी वजह से भी कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।
पेटीएम मॉल को चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की तरफ से भी 20 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है, जिससे कंपनी अपने बिजनेस को तेजी से बढ़ाने में लगी हुई है। पेटीएम की कोशिश है कि वह फ्लिपकार्ट और अमेजन को तगड़ी टक्कर दे सके। अधिक डिस्काउंट देने की वजह से कंपनी को नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications