शुरू हुई पेटीएम की महाबाजार सेल, 100 करोड़ रुपए के कैशबैक की घोषणा

नई दिल्ली। त्योहारी मौसम के शुरू होते ही कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने सेल लगाई थी, ऐसे में पेटीएम कैसे पीछे रह जाता। आज यानी बुधवार से पेटीएम की महाबाजार सेल शुरू हो गई है।

paytm1

कंपनी ने इस महासेल के तहत करीब 100 करोड़ रुपए के कैशबैक की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार पेटीएम के देशभर में करीब 1.3 लाख पंजीकृत व्यापारी हैं, जिसमें से लगभग 10 हजार कारोबारियों ने तकरीबन 100 करोड़ रुपए के कैशबैक की पेशकश की है।

पेटीएम की यह सेल आज यानी 12 अक्टूबर से शुरू हुई है, जो 14 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल के तहत कपड़ों में करीब 70 फीसदी तक कैशबैक देने की पेशकश है। वहीं दूसरी ओर, स्मार्टफोन पर करीब 10,000 रुपए तक के कैशबैक दिए जाने की योजना है। वहीं टाइटन की घड़ियों पर आप 80 फीसदी तक का कैशबैक पा सकते हैं।

मोबाइल रिचार्ज को लेकर भी पेटीएम ने एक खास ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत अगर आप 100 रुपए का मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो आपको 100 रुपए का कैशबैक मिलेगा। हालांकि, यह पैसे हर महीने 10-10 रुपए करके 10 महीनों में वापस मिलेंगे। इस तरह से देखा जाए तो आपका मोबाइल मुफ्त में रिचार्ज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+