Paytm Crisis: FASTags, UPI, वॉलेट कौन- कौन सी सर्विस रहेगी चालू, किसे 15 मार्च से किया जाएगा बंद? जानिए

Paytm Crisis: भारतीय रिजर्व बैंक की सख्ती के बाद पेटीएम की कई सुविधाओं को 15 मार्च से बंद कर दिया जाएगा। इससे पहले ये छूट 29 फरवरी तक के लिए ही मिली थी जिसे बाद में बढ़ाया गया। अब पेटीएम पेमेंट्स को आरबीआई से मिली छूट और बढ़ने की उम्मीद बहुत ही कम है। ऐस में पेटीएम बैंक ग्राहकों को अपने पेटीएम अकाउंट में मौजूद राशि को किसी दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना जरूरी है।

15 मार्च के बाद पेटीएम फास्टैग में मौजूद बैलेंस को दूसरे फास्टैग में ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। यूपीआई या आईएमपीएस के जरिये पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में कोई भी पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। इसके साथ ही यूजर पेटीएम पेमेंट्स बैंक से अकाउंट, फास्टैग या फिर वॉलेट को टॉप-अप नहीं करवा पाएंगे। साथ ही वे किसी भी प्रकार की कोई पेमेंट हासिल नहीं कर पाएंगे और अकाउंट में सैलरी भी आना बंद हो जाएगी।

Paytm Crisis

इसका मतलब ये है कि पेटीएम यूजर 15 मार्च से अपने पीपीबीएल खातों में पैसे जमा नहीं कर पाएंगे। इसका मतलब है कि आपके खाते का उपयोग करके वेतन क्रेडिट, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण या सब्सिडी भी रोक दी जाएगी।

एनएचएआई ने एक एडवाइजरी में कहा है कि पीपीबीएल द्वारा जारी फास्टैग को रिचार्ज नहीं कर सकते हैं। किसी अन्य बैंक द्वारा जारी नया फास्टैग खरीदना होगा। पैसे की निकासी के लिए पीपीबीएल खातों का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा 15 मार्च के बाद नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) में फंड को रिचार्ज या टॉप-अप नहीं कर पाएंगे।

वहीं व्यवसायियों के लिए पेटीएम क्यूआर कोड, पेटीएम साउंडबॉक्स या पेटीएम पीओएस (पॉइंट-ऑफ-सेल) टर्मिनल का उपयोग करके भुगतान स्वीकार करने वाले व्यापारी या व्यवसाय 15 मार्च के बाद भी इसका उपयोग किया जा सकता है अगर पीपीबीएल किसी अन्य बैंक खाते से जुड़ा हो।

ये बैंक जारी कर सकते हैं फास्टैग
एनएचएआई ने फास्टैग जारी करने लिए अपनी सूची अपडेट की है। इसमें 39 बैंक और एनबीएफसी को शामिल किया गया है। जिसमें एयरटेल पेमेंट्स बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड, बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+