गूगल प्ले से गायब हुआ Paytm, जानिए क्या होगा आपके पैसों का, कंपनी ने दिया जवाब

गूगल प्ले से गायब हुआ Paytm, जानिए क्या होगा आपके पैसों का, कंपनी ने दिया जवाब

नई दिल्ली। Paytm removed from Google play store. मोबाइल पेमेंट ऐप पेटीएम ( Paytm) को बड़ा झटका लगा है। गूगल ने पेटीएम को बड़ा झटका देते हुए उसे प्ले स्टोर( Google Play Store) से हटा दिया है। गूगल ने नियमों की अनदेखी करे कारण पेटीएम पर कार्रवाई करते हुए उसे प्ले स्टोर से हटा दिया। हालांकि पेटीएम बिजनेस( Paytm for Business) , पेटीएम मॉल( Paytm mall), पेटीएम मनी ( Paytm Money) जैसे ऐप अभी भी गूगल स्टोर पर मौजूद है। गूगल प्ले से पेटीएम को हटाए जाने के बाद पेटीएम यूजर्स को चिंता सताने लगी है कि वॉलेट में जमा उनके पैसों का क्या होगा? कंपनी ने बयान जारी कर ग्राहकों को इसकी जानकारी दी है।

 पेटीएम हुआ गूगल प्ले से बाहर

पेटीएम हुआ गूगल प्ले से बाहर

गूगल ( Google) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Paytm के दो ऐप को गूगल प्‍ले स्‍टोर (Google Play Store) से हटा दिया है। गूगल ने पेटीएम( Paytm) और पेटीएम फर्स्ट गेम्स(Paytm First games) को प्ले स्टोर से गायब कर दिया, जिसके बाद से पेटीएम के ग्राहकों को अपने पैसों की चिंता सता रही है। यूजर्स की चिंता को देखते हुए पेटीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि ग्राहकों के पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Recommended Video

    Paytm App को Google Play Store से हटाया गया, जानिए पूरा मामला | Google policy | वनइंडिया हिंदी
    क्या होगा यूजर्स के पैसों का

    क्या होगा यूजर्स के पैसों का

    गूगल ने प्ले स्टोर से पेटीएम के दो ऐप को हटाने का कारण बताते हुए कहा कि वो ऑनलाइन कैसिनो या जुआ खेलने वाली ऐप को सपोर्ट नहीं करते। प्ले स्टोर से ऐप को हटाए जाने के बाद Paytm ने अपने User से कहा है कि वो जल्द ही लौटेंगे और जल्द ही Paytm ऐप प्‍लेस्‍टोर से डाउनलोड हो पाएगा। कंपनी ने कहा कि सभी यूजर का पैसा पूरी तरह सुरक्षित हैं। कंपनी ने कहा कि यूजर्स जल्द ही पेटीएम ऐप को पहले की तरह इंज्वॉय कर सकेंगे।

     गूगल ने की कार्रवाई

    गूगल ने की कार्रवाई

    जानकारी के मुताबिक गूगल की पॉलिसी का बार-बार उल्लंघन करने के चलते कंपनी पर कार्रवाई की गई है। कंपनी के ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गूगल का कहना है कि उनका मकसद लोगकों को सुरक्षित प्लेटफॉर्म प्रदान करना है। उनकी पॉलिसी लोगों के हितों को द्यान में रखकर तैयार किया गया है। पेटीएम द्वारा बार-बार नियमों के उल्लघंन के कारण उसे फिलहाल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

    PM Kisan Samman Yojana: आने वाली है 2000 रु की अगली किस्त, जानिए कैसे लिस्ट में चेक करें अपना नाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+