पतंजलि ग्रुप का ऐलान- 4 नई कंपनियों के ला रही IPO, जल्द शेयर बाजार में होंगी लिस्टेड

नई दिल्ली, 16 सितंबर: पतंजलि ग्रुप के प्रोडक्ट्स को जनता खूब पसंद कर रही, जिस वजह से उसको जमकर मुनाफा भी हो रहा। इस बीच शुक्रवार को योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि ग्रुप ने अपनी 4 कंपनियों के आईपीओ लाने का ऐलान किया। जल्द ही ये कंपनियां शेयर मार्केट में लिस्ट हो जाएंगी। अभी पतंजलि की एक कंपनी मार्केट में लिस्ट है, ऐसे में 4 नए आईपीओ के बाद इनकी कुल संख्या 5 हो जाएगी। शुक्रवार को ग्रुप के अधिकारियों ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

2027 की रूपरेखा हो ही तैयार

2027 की रूपरेखा हो ही तैयार

मीडिया से बात करते हुए पतंजलि ग्रुप के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में उनका मकसद अगले 5 साल में 5 प्रमुख प्राथमिकताओं को लाना है। इसके अलावा 'विजन और मिशन 2027' की रूपरेखा भी तैयार हो रही। जल्द ही ग्रुप की 4 कंपनियों के आईपीओ आएंगे। जिसमें इच्छुक लोग निवेश कर मुनाफा कमा सकते हैं। इससे पहले 14 सितंबर को बाबा रामदेव ने ऐलान किया था कि पतंजलि योगपीठ उत्तराखंड में 1000 करोड़ का निवेश करेगी।

कितना है प्रॉफिट?

कितना है प्रॉफिट?

वहीं अगर पतंजलि ग्रुप के नेट प्रॉफिट की बात करें, तो उसमें वित्त वर्ष 2022 में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, जो 745.03 करोड़ से घटकर 740.38 करोड़ हो गया। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू ठीक-ठाक बढ़ा है। ये पिछले वित्त वर्ष में 9810.74 था, जो अब 10,664 हो गया है।

रुचि सोया को खरीदा था

रुचि सोया को खरीदा था

आपको बता दें पतंजलि ने साल 2019 में रुचि सोया को 4350 करोड़ रुपये में खरीदा था। ये कंपनी पहले से ही शेयर मार्केट में लिस्टेड थी। पहले तो कंपनी ने इसी नाम से बिजनेस किया, लेकिन इस साल पतंजलि ने रुचि सोया का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स कर दिया। शुक्रवार को पतंजलि फूड्स के शेयर में तेजी देखी गई। दोपहर 1 बजे के आसपास उसके एक शेयर का दाम 1,360 रुपये था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+