मुंबई में फुटपाथ वेंडरों के पास 50 करोड़ की ब्लैक मनी, IDS से खुलासा
नई दिल्ली। मुंबई के वेंडरों के पास इतनी संपत्ति मिली, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सरकार के इनकम डेक्लेशन स्कीम के तहत जो खुलासा मुंबई के फुटपाथ पर कारोबाड़ करने वाले वेंडरों ने किया उसे जानकर सब दंग रह गए।

आईडीएस के तहत इन लोगों ने अपनी ब्लैक मनी का खुलासा किया है जिसके मुताबिक उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 50 करोड़ की संपत्ति है। फुटपाथ पर खाना खिलाने वाले इन वेंडरों के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नोटिस के बाद ये खुलासा किया।
पिछले कुछ हफ्तों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ठाणे, घाटकोपर, अंधेरी, दक्षिण मुंबई के कई फुटपाथ फूड स्टॉल पर छापा मारा। करीब 200 वेंडरों के यहां छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान किसी-किसी के पास 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली।
अधिकांश वेंडरों के पास 25 लाख से 2 करोड़ रुपए तक की ब्लैकमनी मिली। आपको बता दें कि सरकार द्वारा ब्लैकमनी घोषणा की आखिरी तारिख की घोषणा करने के बाद 29 सितंबर को करीब 40 हजार करोड़ रुपये की ब्लैक मनी की घोषणा हो चुकी थी। जिसमें सिर्फ अकेले मुंबई से 5 हजार करोड़ के ब्लैक मनी की घोषणा की गई।












Click it and Unblock the Notifications