2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए बचे हैं सिर्फ 4 दिन, बैंक जाकर 30 सितंबर तक करा लें चेंज
सितंबर का महीना बीतने में महज 4 दिन का समय बचा है। 2000 रुपये का नोट जमा कराने की डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो रही है। अगर आपने अब तक 2000 रुपये का नोट बैंक में जमा नहीं कराया है तो जल्दी से जल्दी यह काम कर लें।
यदि आपके पास अभी भी आपके पास 2000 के नोट हैं तो उन्हें तुरंत बैंक में जमा कर दें या बदलवा कर दूसरे मूल्यवर्ग के नोट ले लें। आरबीआई की डेडलाइन 30 सिंतबर को खत्म होने के बाद ये किसी काम के नहीं रहेंगे यानी रद्दी के समान हो जाएंगे।

30 सितंबर को खत्म होने में अब सिर्फ 4 दिनों का समय बचा है। उसमें भी त्योहार के कारण एक-दो दिन बैंक त्योहार के कारण बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों के पास बैंक ब्रांच जाकर नोट बदलने के लिए 3 से 4 दिन ही बचते हैं। ऐसे में सही होगा कि बैंकों को छुट्टी की लिस्ट को चेक करके जल्द से जल्द अपने 2,000 रुपये के नोट को बदल दिया जाए।
मार्केट में मौजूद कुल नोटों में से 93 फीसदी नोट 31 अगस्त 2023 तक आरबीआई के पास वापस आ चुके थे। रिपोर्ट के अनुसार 1 सितंबर तक करीब 3.56 ट्रिलियन रुपये का बड़ा हिस्सा बैंक में जमा हो चुका है, लेकिन अभी भी 7 फीसदी नोटों अभी भी बैंक के पास नहीं पहुंचे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2,000 रुपये के करीब 87 फीसदी नोट बैंकों में जमा कराए गए जबकि 13 प्रतिशत नोटों को अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदला गया। लोग 30 सितंबर तक अपने संबंधित बैंक अकाउंट में 2,000 के नोट जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं। ये सुविधा 23 मई से आरबीआई और देशभर के दूसरे सभी बैंकों के ब्रांच में मिल रही है।
नवंबर 2016 में 2000 रुपए के नोट चलन में लाए गए थे। तब नोटबंदी के दौरान 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद कर दिए गए थे। उसकी जगह 2000 का नोट चलन में लाया गया था। लेकिन जल्द ही ये नोट भी बाजार से गायब हो गया। लोगों ने भारी संख्या में इस नोट को दबा लिया।












Click it and Unblock the Notifications