दिल्ली-एनसीआर में प्याज की कीमतें पहुंची 70 रुपये किलो, दिसंबर तक लगता रहेगा झटका
Onion prices reached Rs 70 per kg: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक चिंताजनक खबर है, जहां प्याज की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। वहां पर प्याज की कीमतें बढ़कर 70 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं है। नवंबर के पहले हफ्ते तक प्याज की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने की संभावना है।
वहीं नवरात्रि के बाद प्याज की कीमत में अचानक उछाल आने से उपभोक्ताओं और विक्रेताओं दोनों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्याज की अधिकतम कीमत बढ़कर लगभग ₹70 प्रति किलोग्राम हो गई है। ये तेजी दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है।

मामले में एक प्याज विक्रेता ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि प्याज की आमद कम है, जिसके कारण कीमतें ऊंची हैं। आज दरें 350 रुपये (प्रति 5 किलोग्राम) हैं, जबकि कल (शुक्रवार) को ये 300 रुपये थी। उससे पहले ये 200 रुपये थी। आपूर्ति में भी कमी है, जिससे दाम में उछाल देखा जा रहा है।
इसी तरह कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी प्याज की कीमतें बढ़ी हैं। बेंगलुरु के यशवंतपुर में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) ने 65-70 रुपये प्रति किलोग्राम पर प्याज बेचा। मामले में केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय ने कहा कि जिन राज्यों में कीमतों में तेज वृद्धि हो रही है, वहां थोक और खुदरा दोनों बाजारों में बफर स्टॉक से प्याज उतारा जा रहा है। अगस्त के मध्य से 22 राज्यों में विभिन्न स्थानों पर लगभग 1.7 लाख टन बफर प्याज उतार दिया गया है।
वहीं उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम अगस्त के मध्य से बफर प्याज उतार रहे हैं और कीमतों में और वृद्धि को रोकने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हम खुदरा बिक्री बढ़ा रहे हैं। अनुमान है कि अगले महीने कीमत ऊंची रहेगी और इसके बाद दिसंबर में इसमें नरमी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications