OnePlus स्मार्टफोन की वेबसाइट हैक, यूजर्स के क्रेडिट कार्ड से हो रहे है फ्रॉड ट्रांजेक्शन

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी, वनप्लस के कई यूजर्स ने मंगलवार को दावा किया है कि वनप्लस की वेबसाइट से खरीददारी करने के बाद उनके क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। इसे लेकर कई यूजर्स ने कंपनी फोरम तो कई यूजर्स ने Reddit पर एक फोरम में अपना गुस्सा जाहिर किया है।

यूजर्स ने बताई आपबीती

यूजर्स ने बताई आपबीती

टेलीकॉम इंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस के फोरम में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए लिखा, 'मैंने वनपल्स की वेबसाइट से नवंबर महीने में 2 फोन खरीदे थे। दोनों फोन खरीदते समय अलग अलग क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट किया था। कुछ दिन पहले मेरे एक क्रेडिट कार्ड में कुछ संदिग्ध ट्रांजेक्शन दिखे। मैंने जब चेक किया तो पाया कि उस क्रेडिट कार्ड से मेरी अनुमति के बगैर कई ट्रांजैक्शन हुए थे। जिसके बाद मैंने उस क्रेडिट कार्ड को बंद करा दिया। कुछ दिन बाद मेरे दूसरे क्रेडिट कार्ड पर भी ऐसी ही संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। जबकि मैं उस क्रेडिट कार्ड को बहुत कम यूज करता हूं। आखिरी बार मैंने उसे वनप्लस की वेबसाइट पर ही यूज किया था।'

143 यूजर्स के साथ हुआ ऐसा

143 यूजर्स के साथ हुआ ऐसा

कई और यूजर्स ने भी फोरम में इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई है कि वनप्लस की वेबसाइट से खरीददारी करने के बाद उनके क्रेडिट कार्ड में फ्रॉड ट्रांजैक्शन रिक्वेस्ट आ रहे हैं जिसने उनकी चिंताएं बढ़ा दी हैं। वनप्लस की तरफ से ही जारी एक पोल के मुताबिक अभी तक 143 यूजर्स ने अपने क्रेडिट कार्ड में संदिग्ध गतिविधि की बात कही है। वनप्लस ने कहा है कि वे अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

हाल ही में 'लावा रेड' किया था लॉन्च

हाल ही में 'लावा रेड' किया था लॉन्च

बता दें कि वनप्लस ने बीते 11 जनवरी को अपना बहुप्रतीक्षित मोबाइल 5T लावा रेड को भारत में लॉन्च किया। इस फोन की खासियत की बात करें तो वनप्लस 5T लावा रेड कलर वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन का डिस्प्ले 18:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो की है। इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेंसर है, एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 20 मेगापिक्सल का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+