OnePlus 5T Lava स्मार्टफोन का वेलेंटाइन डे ऑफर, मिल रहा भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली। वेंलेटाइन वीक शुरू हो चुका है। ऐसे में मोबाइल निर्माता कंपनियों ने अभी इस मौके को भुनाने की तैयारी शुरू कर दी। चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी, वनप्लस ने इस वेलेंटाइन डे पर अपने स्मार्टफोन OnePlus 5T Lava के लाल रंग वाले वैरिएंट पर छूट देने का ऐलान किया है।

ऑफर 11 फरवरी तक वैलिड

ऑफर 11 फरवरी तक वैलिड

वनप्लस ने बताया कि OnePlus 5T Lava के लाल रंग के वैरिएंट पर ये ऑफर 7 फरवरी से 11 फरवरी तक मान्य होगा। कंपनी ने बताया कि चूंकि प्यार का रंग लाल होता है इसलिए उसने लाल रंग के वैरिएंट पर इस वेलेंटाइन वीक ऑफर लॉन्च किया है। हालांकि ये ऑफर सिर्फ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को ही मिलेगा।

मिलेगा 1500 का डिस्काउंट

मिलेगा 1500 का डिस्काउंट

वनपल्स ने बताया कि अमेजन से ऑनलाइन OnePlus 5T Lava खरीदने पर इस वेलेंटाइन वीक एसबीआई यूजर्स को 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन की खासियत की बात करें तो वनप्लस 5T लावा रेड कलर वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन का डिस्प्ले 18:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो की है। इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है।

क्यों खास है ये फोन

क्यों खास है ये फोन

वनप्लस 5T लावा रेड में डुअल रियर कैमरा सेंसर है, एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 20 मेगापिक्सल का है। इस फोन में यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं इसमें 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, इसकी बैटरी 3300एमएएच की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+