भारत में लॉन्च हुआ तीन कैमरों वाला मोबाइल, जानिए फीचर्स
नई दिल्ली। काफी दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार वनप्लस 5 मोबाइल फोन भारत में भी लॉन्च हो गया है। इसकी लॉन्चिंग मुंबई में गुरुवार को हुए एक कार्यक्रम में हुई। इस फोन में कई खासियत हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

कहां से खरीदें?
अमेजन पर इस फोन की बिक्री भी शुरू हो गई है। वहीं कंपनी की वेबसाइट पर इसकी बिक्री 27 जून से शुरू होगी। आपको बता दें कि इससे पहले 20 जून को यह फोन चीन में लॉन्च हुआ था। फोन की कीमत सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें तीन कैमरे हैं। एक तो फोन के आगे है और बाकी दो कैमरे फोन के पीछे हैं।

क्या है कीमत?
यह फोन मिडनाइट ब्लैक और स्लेट ग्रे रंगों में उपलब्ध है। भारत में इस मोबाइल की कीमत अमेजन के अनुसार वन प्लस 5 स्लेट ग्रे के लिए 32,999 रुपए है। इसके अलावा वन प्लस 5 मिडनाइट ब्लैक की कीमत 37,999 रुपए है। अभी यह फोन सिर्फ अमेजन पर ही एक्सक्लूसिव तरीके से बिक रहा है, इसलिए आपको यह फोन यहीं से खरीदना होगा।

क्या हैं फीचर्स?
इस में दो रीयर कैमरे हैं, जिसमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसमें 5.5 इंच की फुट एचडी स्क्रीन है। इसके दो वेरिएंट हैं, एक 6 जीबी रैम वाला है और दूसरा 8 जीबी रैम वाला। मोबाइल की बैटरी 3300 mAh की है। इसकी बैटरी डैश चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही यह क्विक चार्जिंग 2.0 को भी सपोर्ट करती है।












Click it and Unblock the Notifications