Swiggy-Zomato के मोटे कमीशन से निजात दिलाएगा ONDC, जानिए कैसे मिलेगा सस्ता खाना
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्विगी जोमैटो पर ऑर्डर करने पर रेस्टोरेंट को काफी मोटा कमीशन देना पड़ता है। लेकिन अब इससे निजात दिलाने के लिए सरकार ने ONDC प्लेटफॉर्म को तैयार किया है।

ONDC: ऑनलाइन ऑर्डर का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। लोग खाना से लेकर ग्रॉसरी और तमाम जरूरी सामान ऑनलाइन मंगाना पसंद करते हैं। लेकिन इसमे सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि आप जिस भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ऑर्डर करते हैं उसपर आपको कमीशन देना पड़ता है।
फूड डिलिवरी में स्विगी और जोमैटों का एकछत्र राज है, जिसकी वजह से ये ऐप रेस्टोरेंट से 20-25 फीसदी तक का कमीशन वसूलते हैं। कमीशन काफी अधिक होने की वजह से लोगों को खाना काफी महंगा पड़ता है।
अधिक कमीशन से मिलेगा छुटकारा
स्विगी-जोमैटो के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत तमाम ई-कॉमर्स वेबसाइट भी उत्पाद पर कमीशन वसूलते हैं जिसकी वजह से इसके दाम काफी बढ़ जाते हैं। लेकिन अब इस समस्या का समाधान सरकार खुद लेकर आई है।
दुकानदार-ग्राहक के बीच सीधा संपर्क
ग्राहक और विक्रेता के बीच कमीशन या फिर मनी कट को कम करने के लिए ओपेन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स यानि ONDC की शुरुआत की गई है। यह प्लेटफॉर्म कमीशन को खत्म करने का काम करेगा।
खुद करना होगा रजिस्टर
यह प्लेटफॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध है। इसपर प्लेटफॉर्म पर आप जाकर खुद रजिस्टर कर सकते हैं। हालांकि इसका ऐप अभी उपलब्ध नहीं है। इसे सरकार ने तैयार किया है। इस सेवा के जरिए डिजिटल बिजनेस सीधे ग्राहकों के साथ जुड़ सकते हैं।
ये प्लेटफॉर्म हैं उपलब्ध
मौजूदा समय में पेटीएम, मीशो, मैजिकपिन, माईस्टोर, क्राफ्ट्सविला, स्पाइस मनी इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को सीधा ऑर्डर करने का विकल्प दे रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर जो भी बिजनेस रजिस्टर हैं उनकी सेवा का लाभ लिया जा सकता है।
स्विगी-जोमैटो अभी नहीं रजिस्टर
ओएनडीसी से ऑर्डर करने पर यहां पर कमीशन काफी कम होता है, जिसकी वजह से ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को अधिक कमीशन नहीं देना पड़ता है और ग्राहकों को सस्ते दाम पर सामान मिल जाता है। हालांकि अभी इसपर स्विगी और जोमैटो नहीं हैं।
क्या है ग्राहकों की खासियत
ओएनडीसी की खासियात यह है कि इसपर ग्राहकों से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होगी, जोकि स्विगी-जोमैटो पर नहीं होती है। ग्राहकों की जानकारी और उनके कॉन्टैक्ट डिटेल इस प्लेटफॉर्म पर मुहैया कराई जाएगी, जिससे डिजिटल सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियों को भी लाभ होगा।
क्या है मुश्किल
हालांकि इस मॉडल की बड़ी चुनौती यह है कि जो प्लेटफॉर्म बल्क में ऑर्डर करते हैं या फिर उनके पास अधिक ऑर्डर हैं वह खुद से प्रोडक्ट डिलिवर कर सकते हैं लेकिन जिन लोगों के पास ऑर्डर कम हैं उन्हें खुद से डिलिवरी कराना मुश्किल होगा।












Click it and Unblock the Notifications