दिवाली से पहले बैंकों की हड़ताल, पहले से निपटा लें काम, वरना होगी मुश्किल
नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम रूका हुआ है तो जल्द निपटा लें, वरना मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल 10 बैंकों के विलय से नाराज बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। 22 अक्टूबर को बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का आवाहन किया है।

22 अक्टूबर को हड़ताल के चलते बैंकों का कामकाज प्रभावित होगा। वहीं इसके बाद 4 दिन के लिए बैंकों की छुट्टियां होने वाली है। दिवाली, गोवर्धन पूजा जैसे त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में बैंकों के कामकाज प्रभावित होने वाले हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में वित्त मंत्री ने एनपीए से गुजर रहे बैंकों के विलय का ऐलान किया। केंद्र सरकार ने 10 सरकारी बैंकों के विलय से 4 बड़े बैंक बनाने का फैसला किया है, लेकिन सरकार के इस फैसले से बैंक कर्मचारी नाराज है। इस नाराजगी के तहत 22 अक्टूबर को देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। यह हड़ताल सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को विलय कर चार बैंक बनाने के विरोध में बुलाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications