स्मार्टफोन में गेम खेलने की आदत पड़ी महंगी, बच्चे ने उड़ा दिए मां के 11 लाख रुपए
नई दिल्ली। बच्चों में स्मार्टफोन्स में गेम्स खेलने की आदत आम बात हो गई है। बच्चों की ये आदत उनके स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक है, लेकिन अमेरिका की रहने वाली जेसिका जॉन्सन को अपने बेटे की ये आदत काफी महंगी पड़ी। एप्पल यूजर जेसिका के बेटे ने गेम्स के चक्कर में उनके 11 लाख रुपए उड़ा दिए हैं। न्यूयार्क टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक Apple यूजर जेसिका जॉन्सन के 6 साल के बेटे ने iPad पर गेम्स खेलते हुए एप्पल से करीब 16,000 डॉलर यानी करीब 11 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन कर लिया।

जेसिका के 6 साल के बेटे जॉर्ज ने iPad वर्जन के सेगा सोनिक फॉर्स(Sega Sonic Forces) गेम खेलते हुए कई गेम एप्पल प्ले स्टोर से पर्चेंज किए। जॉर्ज ने जुलाई से लेकर नवंबर के बीच में कई पेड गेम खरीद लिए। उसने करीब 25 ट्रांजेक्शन्स किए । जब जेसिका ने अपका अकाउंट चेक किया तो हैरान गई गई। उसे लगा कि शायद कोई गलती हुई है। इसलिए उन्होंने अपने बैंक से संपर्क किया, लेकिन बैंक से पता चला कि ये सभी ट्रांजेक्शन्स उनकी तरफ से एप्पल को किए गए है।
जेसिका ने जब इसकी छानबीन की तो पता चला कि गेम्स पर्चेंज करने के लिए उनके आईपैड के जरिए ये ट्रांजैक्शन किया गया जेसिका ने इसके बाद एप्पल से संपर्क साधा तो उन्हें सभी ट्रांजैक्शन की पूरी डिटेल सौंप दी गई, लेकिन एप्पल ने इसका रिफंड करने से इंकार कर दिया। एप्पल ने कहा कि इन सभी ट्रांजैक्शन को 60 दिन से ऊपर हो चुका है । जेसिका ने अपनी गलती मानी कि उन्होंने अपना अकाउंट लॉक नहीं किया था, जिसकी वजह से ये सभी ट्रांजैक्शन किए गए।












Click it and Unblock the Notifications