ओला से 250 कर्मचारियों की हुई छुट्टी, काम न करने वालों को निकाला
नई दिल्ली। एप आधारित टैक्सी सर्विस ओला ने अपने यहां से 250 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। ओला ने प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों की छंटनी की है। प्रदर्शन और अन्य मुद्दो को आधार पर कंपनी ने 250 लोगों नौकरी से बाहर निकाल दिया।

हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब ओला ने इत नी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को हटाया हो। हाल ही में ओला ने 700 कर्मचारियों नौकरी से निकाला था। उस वक्त कंपनी ने टैक्सी फॉर श्योर का परिचालन बंद किया था, जिसकी वजह से लोगों की नौकरी चली गई थी।
जब इस बारे में ओला से संपर्क किया गया तो उनके प्रवक्ता ने मीडिया से बताया कि कर्मचारियों और बिजनेस की कुशलता के हितों में देखते हुए कंपनी ने ये फैसला किया। सबसे अहम ये बात की जहां कपंनी एक ओर कर्मचारियों को निकाल रही है वहीं दूसरी ओर लोगों को भर्ती करने की योजना भी बना रही है। ओला के प्रवक्ता के मुताबिक भारत के 102 शहरों में 300 पदों पर नियुक्ति होनी है।












Click it and Unblock the Notifications